प्रतियोगिता 

beat-competition

प्रतियोगिता है जीवन की सीढ़ी  

हम सबको उस पर चढ़ना है |

ज्ञान-ध्यान विश्वास धैर्य संग

कदम मिलाकर बढ़ना है ||

सफल वहीँ होता है जिसकी

होती है पहचान अलग |

अपनी प्रतिभा के प्रकाश से

जग-मग कर देता है जग ||

यह एक दिन का काम नहीं

वर्षो की कड़ी मेहनत है |

जो विषम क्षणों में अडिग रहा 

समभाव बना अध्ययनरत है ||

प्रतियोगिता एक तपस्या है

महाभारत के गांडीवधारी का

जिसने कर्म-विश्वाश सहित

लक्ष्यभेद किया मछली प्यारी का ||

प्रतियोगिता सागर-सा अथाह

जिसमें बिखरे मूंगा-मोती |

जो योगी-सा है समाधिस्थ

उसकी ही मात्र विजय होती ||

0511-0810-1216-2320_Sumo_Wrestlers_in_Competition_clipart_image

ऋषि कान्त उपाध्याय

 


Like it on Facebook, Tweet it or share this article on other bookmarking websites.

No comments